नागिन 7 में एकता कपूर की नई लीड एक्ट्रेस का नाम सामने आया

जब भी छोटे पर्दे पर अलौकिक कहानियों या फेंटेसी से भरे शो का जिक्र होता है, तो एकता कपूर के सीरियल नागिन (Naagin 7) की याद आती है। इस शो के अब तक 6 सीजन आ चुके हैं और पिछले 10 वर्षों से यह धारावाहिक दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। छठे सीजन के 3 साल बाद, नागिन सीजन 7 की वापसी होने जा रही है। लंबे समय से इस सीजन को लेकर चर्चा चल रही है। हाल ही में इसकी लीड एक्ट्रेस का नाम कंफर्म किया गया है और अन्य स्टार कास्ट की जानकारी भी सामने आई है।

एकता कपूर को अपने शो के प्रमोशन के लिए सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 19 के मंच पर देखा गया। यहां उन्होंने सलमान के साथ मिलकर शो के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि लीड एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी होंगी, जिन्हें बिग बॉस में देखा जा चुका है। वह तेजस्वी प्रकाश को रिप्लेस करेंगी। इसके अलावा, इस सीजन में ईशा सिंह और एक्टर नामिक पॉल भी नजर आएंगे। वीकेंड के वार पर नागिन 7 से जुड़े कई राज खुलने वाले हैं।

शो का टीजर वीडियो भी रिलीज किया जाएगा और प्रसारण की तारीख की जानकारी दी जा सकती है। एकता कपूर के शो नागिन के अब तक 6 सीजन हिट रहे हैं, जिसकी शुरुआत 2015 में मौनी रॉय से हुई थी। इसके बाद अदा खान, तेजस्वी प्रकाश, सुरभि ज्योति, निया शर्मा, सुरभि चंदाना, और अनीता हंसनंदानी जैसे कलाकारों ने नागिन की भूमिका निभाई है। सभी कलाकारों और शो की कहानी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया है।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal
Exit mobile version