राजस्थान में एस्ट्रो टूरिज्म को बढ़ावा देने वाला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

Tina Chouhan

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुझाव और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की पहल पर राजस्थान को एस्ट्रो टूरिज्म का अग्रणी प्रदेश बनाने की दिशा में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल जंतर मंतर पर राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस आयोजित हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण है जब 300 वर्षों बाद जंतर मंतर के यंत्रों का उपयोग लाइव खगोलीय अवलोकन के लिए किया गया। मैं भी अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहती थी, लेकिन राजनीति में आ गई। यह आयोजन केवल विज्ञान नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपरा का पुनर्जीवन है।

कार्यक्रम में इसरो की प्रदर्शनी, टेलीस्कोप से आकाश अवलोकन, वाटर रॉकेट लॉन्च, स्पेस क्विज, विज्ञान व्याख्यान और बच्चों के लिए क्राफ्ट एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इसरो में सेवाएं दे चुके वैज्ञानिकों ने भी विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान की जानकारी दी। पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ और स्पेस इंडिया के सीएमडी डॉ. सचिन भाभा ने बताया कि पहली बार जंतर मंतर के प्राचीन यंत्रों से लाइव ऑब्जर्वेशन कराया गया। यह आयोजन राजस्थान को विरासत से लेकर अंतरिक्ष विज्ञान तक नई पहचान देने वाला साबित हुआ।

Share This Article