मध्य प्रदेश में उपभोक्ताओं के लिए 5 रुपये में नया बिजली कनेक्शन

vikram singh Bhati

मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है। नया बिजली कनेक्शन लेना अब आसान हो गया है। ऑनलाइन आवेदन करने पर 5 रुपये में बिजली कनेक्शन उपलब्ध होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 44,709 घरेलू और 65,539 सिंचाई पंप कनेक्शन तथा शहरी क्षेत्रों में 22,106 घरेलू कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। नया कनेक्शन प्राप्त करने के लिए उपभोक्ता बिजली कंपनी के पोर्टल https://saralsanyojan.mpcz.in:8888/home या UPAY एप पर जा सकते हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ग्रामीण, घरेलू, कृषि और शहरी क्षेत्र के बीपीएल उपभोक्ताओं को सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से 5 रुपये में नया कनेक्शन देने की पहल की है। उपभोक्ताओं को आवेदन करते ही निर्धारित समयावधि में घर बैठे नया कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत अब तक कुल 44,709 ग्रामीण क्षेत्रों में नए घरेलू बिजली कनेक्शन और 65,539 सिंचाई पंप कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। शहरी क्षेत्रों में बीपीएल कार्ड धारक उपभोक्ताओं को 5 रुपये में कुल 22,106 कनेक्शन प्रदान किए गए हैं।

आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल ने बताया कि कंपनी के सरल संयोजन पोर्टल पर आवेदन करने पर पात्रतानुसार निर्धारित समयावधि में तुरंत 5 रुपये में नया बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। नया कनेक्शन प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी और 5 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

आवेदक द्वारा विधिवत ऑनलाइन आवेदन और भुगतान प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिजली कंपनी द्वारा सर्वे और अन्य औपचारिकताएं निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर उपभोक्ता के परिसर में नया कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal