राजस्थान में परिवहन क्षेत्र में नई सुविधाओं की शुरुआत

Tina Chouhan

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के परिवहन क्षेत्र को नई गति और दिशा मिल रही है। आमजन को सुरक्षित, सुलभ, किफायती और आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने एक के बाद एक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। नए बस बेड़े की शुरुआत से लेकर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और परीक्षार्थियों को दी जा रही विशेष सुविधाओं तक, हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए व्यापक योजनाएं लागू की गई हैं। इससे जहां आमजन को राहत मिली है, वहीं राज्य की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली पहले से अधिक सशक्त और भरोसेमंद बनी है।

मुख्य उपलब्धियाँ एक नजर में: 1. 160 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें संचालित 12 डिपो में नई बसें शामिल कर प्रदेशभर में परिवहन नेटवर्क का विस्तार। 2. 12 सुपर लग्जरी बसें शामिल यात्रियों को आधुनिक और आरामदायक सफर का अनुभव। 3. धार्मिक स्थलों तक सीधी बस सेवा अयोध्या, गोवर्धन, सालासर, रामदेवरा, श्रीनाथजी, करणी माता, कैंची धाम और कैलादेवी तक सुलभ यात्रा। 4. परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा सुविधा परीक्षा से दो दिन पूर्व से दो दिन बाद तक कुल 5 दिन की मुफ्त सेवा। 5.

रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा पहली बार दो दिनों तक प्रदेशभर में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा, लाखों को लाभ। 6. वरिष्ठ नागरिकों के लिए किराये में बड़ी राहत 60–80 वर्ष की उम्र के यात्रियों के लिए किराया छूट 30% से बढ़ाकर 50% की गई। 7. बसों में पैनिक बटन की सुविधा महिला यात्रियों और विशेष आवश्यकता वाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में पैनिक बटन; अभय कमांड सेंटर से त्वरित सहायता सुनिश्चित।

Share This Article