बिहार की जीत पर पीएम मोदी ने छठी मैया के नारे लगाए

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिले जनादेश के बाद भाजपा मुख्यालय में नीतीश कुमार, एनडीए के सहयोगियों- चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत छठी मैया की जय के नारे से की। पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि आज बिहार ने एक बार फिर एनडीए सरकार को चुना है। पीएम ने कहा कि बिहार के लोगों ने रिकॉर्ड वोटिंग की और एनडीए को 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश दिया है।

उन्होंने एनडीए की पूरी टीम और बिहार के युवाओं को विशेष रूप से अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने एनडीए के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर उनके तालमेल ने अद्भुत प्रदर्शन किया। उन्होंने इस जनादेश को सुशासन, विकास और एनडीए के विजन की जीत बताया। भाजपा मुख्यालय में पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।

Share This Article