पीएम मोदी ने दीपावली को यूनेस्को की विरासत में शामिल करने पर खुशी जताई

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दीपावली को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ की सूची में शामिल करने का स्वागत करते हुए प्रभु श्रीराम से मार्गदर्शन की कामना की है। पीएम मोदी ने बुधवार को इस फैसले पर खुशी व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि देश और दुनिया के लोगों में गजब का उत्साह है। दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों के बेहद करीब है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है और ज्ञान तथा धर्म का प्रतीक है।

यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में शामिल होने के बाद दीपावली को दुनियाभर में और अधिक लोकप्रियता मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रभु श्रीराम के आदर्श हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहें। उल्लेखनीय है कि यहां स्थित लाल किला में हुई संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को की बैठक में बुधवार को इस पर्व को ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची’ में शामिल करने का फैसला लिया गया।

Share This Article