जयपुर में ट्रक से मिली करोड़ों की अवैध शराब, चालक फरार

Tina Chouhan

जयपुर। हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी थाना क्षेत्र में भारतमाला मार्ग पर पुलिस ने देर रात एक ट्रक से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि रात को भारतमाला मार्ग पर पुलिस दल ने मल्लडखेड़ा के पास ट्रकों की जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका, तो चालक ने ट्रक को तेजी से भगाना शुरू कर दिया। पुलिस दल ने तुरंत पीछा किया, लेकिन चालक ने कुछ दूरी पर ट्रक सड़क पर ही छोड़ दिया और ट्रक से कूदकर अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गया।

उन्होंने बताया कि बाद में ट्रक की तलाशी ली गई तो ऊपर चावल के छिलकों से भरे 250 प्लास्टिक कट्टे रखे हुए थे। इन कट्टों के नीचे छिपाई गई अलग ब्रांड की शराब की 845 पेटियां बरामद हुईं। बरामद शराब की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये आंकी गई है।

Share This Article