जयपुर में बिजली कटौती का कार्यक्रम, जानें प्रभावित क्षेत्र

Tina Chouhan

जयपुर। जयपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा मेंटिनेंस कार्य के कारण शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक: खजाने वालो का रास्ता चांदपोल से पहले चौराहे तक, चांदपोल बाजार की दुकाने और आस पास का एरिया। सांगानेर क्षेत्र में शिकारपुरा रोड, पांडवो की ढाणी, एचपी गैस गोदाम के आस-पास का एरिया। मानसरोवर क्षेत्र में शिव विहार सबस्टेशन, शिव विहार-6, इंजीनियर कॉलोनी, गणतपुरा एवं आस-पास। मुकुंदपुरा, गायात्वाल फार्म, महाराज पुरा, एसआरजी ग्रीन सिटी, राधा विहार, रामेश्वर कॉलोनी, निर्वाण सिटी, गणेश नगर, अनु विहार, सरस्वती विहार, चित्रकूट सेक्टर 1, 3, 4, 5, 6, 10, जयश्री पेरीवाल, कबाब एंड करी, अक्षरधाम मंदिर एवं आस-पास का प्रभावित क्षेत्र।

जगतपुरा क्षेत्र में- विवेक विहार, कैलाशपुरी, छत्रषाल नगर, न्यूकॉलोनी, श्याम वाटिका, श्याम विहार, सैय्यद की मोरी एवं आस-पास का क्षेत्र। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक: प्रतापनगर क्षेत्र में- प्रतापनगर सेक्टर-26 में 261 एवं 262, आयुष भवन, तिरूपति कॉलेज, पानी की टंकी एवं आस-पास का क्षेत्र। सुबह 12 बजे से शाम 4 बजे तक: 17 नम्बर बस स्टैंड, निक्की होटल, खड्डे वाली मस्जिद, खवास जी का रास्ता, बक्शी हेमराज की गली, कामा हाउस एवं आस-पास का प्रभावित क्षेत्र। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक: बामनिया कॉलोनी, मंगल विहार, शांता कुंज, नीर सागर, मुकुंदपुरा रोड, बासडी, रावत स्कूल, संजीवनी, मनसा नगर, सरस्वती विहार, गणेश विहार, चित्रकूट सेक्टर-3, 4, शैल्बी अस्पताल, गांधी पथ एवं आस-पास का प्रभावित क्षेत्र।

दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक: बधारणजी का चौक, खेजरों का रास्ता, चांदपोल बाजार की दुकाने, खजाने वालो का रास्ता और आस-पास का एरिया। जगतपुरा क्षेत्र में- नन्दपुरी, अशोक विहार, गोपाल विहार, छत्रषाल नगर, विष्णुपुरी, जवाहर सर्किल थाना एवं आस-पास का क्षेत्र।

Share This Article