राष्ट्रपति ने उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में दी बधाई और सुझाव दिए

उत्तराखंड 9 नवंबर को अपनी स्थापना के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती मना रहा है। राज्य में इस अवसर के लिए तैयारियां चल रही हैं और सभी सरकारी भवनों को रोशनी से सजाया जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा में विशेष सत्र को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने 25 मिनट तक अपने विचार रखे। राष्ट्रपति ने सबसे पहले भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने की बधाई दी।

उन्होंने कहा कि यह दिन पूरे देश और विश्व के लिए खुशी का है, क्योंकि हमारी बेटियों ने यह साबित किया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। उन्होंने यहां के युवाओं और महिलाओं की ऊर्जा की भी सराहना की। राष्ट्रपति ने कहा कि कई जनसेवकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है और जिनका योगदान हमारे बीच नहीं है, उन्हें मैं नमन करती हूं।

उन्होंने सुझाव दिया कि उत्तराखंड को देश में नंबर वन बनाने के लिए सरकार को योजनाएं बनानी चाहिए और जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं के समाधान और विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए। महिला सशक्तिकरण पर उन्होंने कहा कि राज्य में साक्षरता दर में वृद्धि, महिलाओं की शिक्षा में विस्तार, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी और स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना की। उत्तराखंड विधानसभा ने ऋतु खंडूरी भूषण को राज्य की पहली महिला अध्यक्ष नियुक्त करके अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाया है।

इस विशेष सत्र में राष्ट्रपति के साथ विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी और राज्यपाल रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी मौजूद थे। सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

Share This Article
Follow:
Jaswant singh Harsani is news editor of a niharika times news platform
Exit mobile version