महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जैसलमेर दौरा, जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर हुवा स्वागत

Kheem Singh Bhati
3 Min Read
महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जैसलमेर दौरा, जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर हुवा स्वागत

जैसलमेर। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक दिवसीय यात्रा पर राजकीय वायुयान से जैसलमेर पहुँची। एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया।

इस अवसर पर डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर अनिल कुमार, एडीजी ट्रैफिक हवासिंह घुमरिया,संभागीय आयुक्त जोधपुर बी.एल. मेहरा, जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने भी राष्ट्रपति की अगवानी की। एयरफ़ोर्स स्टेशन से राष्ट्रपति मुर्मू हेलीकॉप्टर में पोकरण के लिये रवाना हुई।

जहां फ़ील्ड फायरिंग रेंज में सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी सेना के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जैसलमेर दौरा, जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर हुवा स्वागत
महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जैसलमेर दौरा, जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर हुवा स्वागत

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने लखपति दीदी सम्मेलन में महिलाओं से किया संवाद

सेना के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति मुर्मू जैसलमेर पहुंची जहां शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में लखपति दीदी सम्मेलन में महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया।

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जैसलमेर दौरा, जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर हुवा स्वागत
महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जैसलमेर दौरा, जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर हुवा स्वागत

राजस्थान सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के तहत ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ कार्यक्रम का आयोजन पूनम सिंह स्टेडियम में किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 5000 से भी ज्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान मंच पर कई अतिथि भी मौजूद रहे।

अभेद्य किला बने जैसलमेर की सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद

राष्ट्रपति के जैसलमेर आगमन पर जैसलमेर शहर की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। इस दौरान जोधपुर रेंज के आईजी जयनारायण शेर और जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली और शहर की यातायात व्यवस्था भी चाक चौबंद रही।

महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जैसलमेर दौरा, जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर हुवा स्वागत
महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का जैसलमेर दौरा, जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पर हुवा स्वागत

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
kheem singh Bhati is a author of niharika times web portal, join me on facebook - https://www.facebook.com/ksbmr