राशिफल(horoscope): इन दो राशियों को मिलेगी अपार सफलता, खुलेंगे तरक्की के द्वार

vikram singh Bhati
2 Min Read

राशिफल(horoscope): 2022 में अगस्त का महीना अधिक फायदेमंद है जिंसमे कई राशियों की आर्थिक परेशानी दूर होने के साथ ही तरक्की के रास्ते भी खुलेंगे | अगस्त के महीने में बुध और सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। जानिए ये दोनों ग्रह आपकी राशि पर क्या प्रभाव डालेंगे :

सिंह राशि वाले न हों परेशान-

सिंह राशि वालों का भाग्योदय होने प्रबल आसार हैं। 17 अगस्त से आपको परेशानियों से एक के बाद एक छुटकारा मिलता जाएगा। सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 17 अगस्त को सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सूर्य के अपनी राशि में आने से सिंह राशि वालों को जबरदस्त फायदा होगा।

सूर्य का राशि परिवर्तन कितने बजे-

सूर्य 17 अगस्त को सुबह 7:14 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान आप किसी महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी ले सकते हैं।

कन्या राशि में बुध गोचर-

अगस्त का महीना कन्या राशि के लोगों के लिए भाग्य लेकर आया है। बुध का गोचर 21 अगस्त को दोपहर 1:55 बजे होगा। इस ग्रह के दौरान बुध कन्या राशि में प्रवेश करता है। कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के लोगों को बुध के अपनी राशि में आने से धन की प्राप्ति हो सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। वाणी मधुर होगी।

 

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal