नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि पंजाब की आप सरकार ने बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे लोगों के लिए खजाना खोल दिया है। केजरीवाल ने आज कहा कि आज तक देश की किसी भी राज्य सरकार ने अपने लोगों के लिए इतने बड़े ऐलान नहीं किए। अस्पताल में बीमार हालत में भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पंजाबियों की चिंता है। उन्होंने अपने एलान में सबका ख्याल रखा है। उन्होंने कहा कि “पंजाब पर कुदरत की बहुत बड़ी मार पड़ी है।
ऐसे समय में पंजाबियों ने हौसले, हिम्मत, भाईचारे और निस्वार्थ सेवा की मिसाल दी है। आप के सभी नेता और कार्यकर्ता भी लोगों के बीच कई दिनों से रात दिन सेवा कर रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब ने लोगों को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। ये ऐलान ऐतिहासिक हैं। आज तक देश की किसी भी सरकार ने अपने लोगों के लिए इतने बड़े ऐलान नहीं किए।
पंजाब का ख़ज़ाना बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खोल दिया गया है।” उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता को ये सुनिश्चित करना है कि कैसे भगवंत मान का हर ऐलान जनता तक पहुंचे। ये पुण्य का काम है। सब लोग पीड़ितों की खूब सेवा करें।” इस बीच आप के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए मान के ऐतिहासिक एलान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा “पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री भगवंत मान आज फिर पंजाबियों के सच्चे हमदर्द बनकर सामने आए हैं।
अस्पताल में रहते हुए भी उनके दिल में सिर्फ़ एक ही चिंता रही कि पंजाब में आई बाढ़ से उपजे हालातों में अपने लोगों का दुख कैसे कम किया जाए।