पंजाब पुलिस ने विदेशी आतंकवादियों से जुड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

Sabal SIngh Bhati
By
Sabal SIngh Bhati - Editor
2 Min Read

चंडीगढ़, 5 मई ()। पंजाब पुलिस ने विदेशी वांछित आतंकवादियों लखबीर सिंह उर्फ लांडा और सतबीर उर्फ सत्ता से जुड़े एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। साथ ही उनके एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 10 पिस्तौलें बरामद की गई हैं। डीजीपी गौरव यादव ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान तरनतारन निवासी गुरभेज सिंह के रूप में हुई है। उसका आपराधिक बैकग्राउंड है, और वह हाल ही में सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब से रिहा हुआ था।

पुलिस ने एफआईआर में सुखदीप सिंह, लखबीर सिंह, सतनाम सिंह, यादविंदर सिंह और बाघी सिंह को भी नामजद किया है।

डीजीपी यादव ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरभेज सिंह को लांडा और सत्ता द्वारा चिन्हित स्थान से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पिस्टल और मैगजीन भी बरामद की गईं।

डीजीपी ने कहा कि तरनतारन जिले की पुलिस टीमों ने सिंह को उस समय गिरफ्तार किया जब वह अपनी बाइक पर यात्रा कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से सात 32 बोर और तीन 30 बोर समेत 10 पिस्तौलों से भरा बैग बरामद किया है।

अधिकारी ने आगे कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि गुरभेज सिंह को पैसे की सख्त जरूरत थी, इसलिए गैंगस्टरों ने उसे उनके लिए काम करने का लालच दिया था। वह यदविंदर यादा और जर्मनी के बाघी सिंह के संपर्क में था। दोनों की भूमिका की जांच की जा रही है।

एफजेड/केसी

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article