राहुल गांधी ने वोट चोरी और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर कथित वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। गांधी ने कहा कि पहले जब चुनाव बैलेट पेपर से होते थे, तब देश में मतदान एक दिन में ही समाप्त हो जाता था। अब जब मशीन से मतदान किया जा रहा है, तो विभिन्न प्रदेशों में चुनाव कई चरणों में संपन्न होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एग्जिट पोल्स और ओपिनियन पोल्स एक ही बात कहते हैं, लेकिन परिणाम अलग आते हैं।

हरियाणा और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में यह स्थिति देखने को मिली है।

Share This Article