राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ और नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ ने राजसमंद स्थित ऐतिहासिक नौ चौकी पाल राजसमंद झील का निरीक्षण किया। उन्होंने ऐतिहासिक धरोहर के साथ विकास के नाम पर हुई छेड़छाड़ पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान जिला कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय भी उपस्थित रहे।


