रानीवाड़ा शहर के भीनमाल रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार दोपहर को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें रेलवे ट्रैक पार करते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान सुजाराम पुत्र मनरा राम देवासी, निवासी जालेरा खुर्द के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।


