अयोध्या में रावण की 25 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, रामायण के प्रसंगों का प्रदर्शन

अयोध्या में दिव्य और भव्य राम मंदिर के निर्माण के बाद रामनगरी एक बार फिर इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में अपना नाम दर्ज करने जा रही है। इस पावन अवसर पर 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराएंगे। वहीं इस पावन तीर्थ स्थल पर योगी सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे भव्य रामायण पार्क में जल्द ही रावण की 25 फुट ऊंची प्रतिमा भी लगाई जाएगी। अगर कहा जाए तो अयोध्या नगरी अब अपने पूर्ण स्वरूप में आने वाली है। बता दें कि यह पार्क पूरी तरह रामायण की थीम पर आधारित होगा।

इस पार्क में भगवान राम, हनुमान, सुग्रीव, विभीषण और अंगद सहित प्रमुख पात्रों की आदमकद प्रतिमाओं के जरिए रामायण के प्रमुख प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा। रामायण पार्क का निर्माण गुप्तार घाट के पास किया जा रहा है, जो राम मंदिर से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। गुप्तार घाट वही स्थान है जहां भगवान श्रीराम ने जल समाधि ली थी, इसलिए यह स्थान धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

युद्ध की मुद्रा में स्थापित होंगी श्रीराम और रावण की प्रतिमाएं पार्क में भगवान श्रीराम और रावण की प्रतिमाएं युद्ध की मुद्रा में आमने-सामने स्थापित की जा रही हैं। भगवान श्रीराम की प्रतिमा 12 फीट ऊंची होगी जबकि रावण की प्रतिमा 26 फीट ऊंची बनाई जा रही है। यह प्रतिमा दर्शकों को रामायण के युद्ध प्रसंग की जीवंत झलक देगी। पार्क में एक भव्य राम दरबार भी तैयार किया जा रहा है, जो इस थीम पार्क का मुख्य आकर्षण होगा।

मूर्तियों के माध्यम से रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे श्रद्धालु और पर्यटक दोनों को एक आध्यात्मिक अनुभव मिलेगा। मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराएंगे मोदी अयोध्या में भगवान रामलला का भव्य मंदिर अब अपनी सम्पूर्ण शोभा के साथ खड़ा है। इस पावन अवसर पर 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराएंगे। यह क्षण न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि इतिहास के पन्नों में भी एक महत्वपूर्ण अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

इस कार्यक्रम में संघ के प्रमुख मोहन भागवत सहित कई संत, ट्रस्ट के पदाधिकारी, कई मंत्री, नेता और देशभर से आमंत्रित विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal
Exit mobile version