आरबीआई ग्रेड बी फेज-1 परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

vikram singh Bhati

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने आरबीआई ग्रेड बी प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 11 नवंबर को घोषित किया है। फेज 2 के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची अब उपलब्ध है। जो उम्मीदवार फेज-1 में शामिल हुए थे, वे इसे आधिकारिक वेबसाइट website.rbi.org.in पर जाकर देख सकते हैं। केंद्रीय बैंक ने परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किए हैं, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। फेज-1 परीक्षा का आयोजन 18 अक्टूबर को विभिन्न शहरों में किया गया था। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड और कट ऑफ अंक जल्द ही जारी किए जाएंगे।

आरबीआई ने ग्रेड बी परीक्षा के तहत कुल 120 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें ग्रेड बी जनरल ऑफिसर्स के लिए 83, डीपीईआर के लिए 17 और डीएसआईएम के लिए 20 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों का चयन फेज-1, फेज-2 परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर क्विक लिंक्स के टैब पर क्लिक करें। फिर करियर के विकल्प को चुनें। नए पेज पर करंट वैकेंसी के विकल्प पर जाकर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आरबीआई ग्रेड बी रिजल्ट का विकल्प दिखाई देगा।

पीडीएफ डाउनलोड करें और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का रोल नंबर चेक करें। भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। अब आगे क्या होगा? आरबीआई ग्रेड बी मेंस परीक्षा का आयोजन 6 और 7 दिसंबर को होगा। नवंबर के आखिरी सप्ताह में प्रवेश पत्र जारी किए जा सकते हैं, जिसमें समय, परीक्षा केंद्र की जानकारी और आवश्यक दिशा-निर्देश शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा में कुल तीन पेपर होंगे- इकोनॉमिक्स एंड सोशल इश्यूज, इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव और फाइनेंशियल मैनेजमेंट। प्रत्येक पेपर 100 अंक का होगा।

कुल 300 अंकों की परीक्षा होगी और उम्मीदवारों को 3 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक पेपर के लिए समय भी निर्धारित है। पेपर-2 यानी इंग्लिश डिस्क्रिप्टिव के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा, जबकि पेपर 1 और 3 में 50% बहुविकल्पीय और 50% डिस्क्रिप्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों के लिए 120-120 मिनट का समय मिलेगा।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal