जयपुर। विलायती बाजार की तेजी के प्रभाव से जयपुर सर्राफा बाजार में गुरुवार को दोनों कीमती धातुओं में अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई। चांदी 1800 रुपए की बढ़त के साथ 1,50,100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। शुद्ध सोना 800 रुपए की तेजी के साथ 1,20,500 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना भी 800 रुपए बढ़कर 1,12,400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। दशहरे के त्योहार पर खरीदारी केवल शगुन के गहनों तक सीमित रही। हाजिर बाजार में खरीदारी की गति सामान्य बनी हुई है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव चांदी 1,50,100, शुद्ध सोना 1,20,500, जेवराती सोना 1,12,400, 18 कैरेट 94,000 और 14 कैरेट 74,700 हैं।


