राजस्थान में पशुधन निरीक्षकों की नियुक्तियों का परिणाम घोषित

Tina Chouhan

जयपुर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी और देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में राज्य सरकार अपने वायदे पर खरी उतरी है। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग में पशुधन निरीक्षकों का रिजल्ट जारी कर दिया है और जल्द ही 2783 पदों पर नियुक्तियां भी दी जाएगी। कुमावत ने कहा कि राजस्थान सरकार की ओर से हर साल एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी के वादे पर खरा उतरते हुए पशुपालन विभाग मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन को साकार करने में सफल रहा है।

उन्होंने कहा कि महज एक साल में अकेले पशुपालन विभाग में न केवल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए, बल्कि सफल परीक्षा का आयोजन कर उसका रिजल्ट जारी कर हजारों युवाओं को नियुक्तियां भी दे दी गई हैं। इसके अलावा पशुपालन विभाग और भी कई पदों के लिए निकट भविष्य में परीक्षा का भी आयोजन कर रहा है। इसी कड़ी में पशुधन निरीक्षक, पशुधन सहायक सीधी भर्ती 2024 इसका बड़ा उदाहरण है।

मंत्री कुमावत के ही प्रयास रहे कि पशुपालन विभाग के लिए पशुधन निरीक्षक के 2783 पदों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने गत 13 जून को लिखित परीक्षा आयोजित की। बोर्ड की ओर से 17 अक्टूबर को परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। अब इसी साल के अंत तक उक्त पदों पर नियुक्तियां दे दी जाएंगी।

5778 पदों पर पशु परिचर को दी नियुक्तियां पशुपालन मंत्री कुमावत के इन प्रयासों का ही नतीजा है कि इनके कार्यकाल में पशु परिचर सीधी भर्ती के कुल 6433 पदों के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती के लिए लिखित परीक्षा गत 1 से 3 दिसम्बर 2024 को आयोजित की गई। यही नहीं इस भर्ती परीक्षा के बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में अपनाई गई सामानीकरण की प्रक्रिया को उच्च न्यायालय जोधपुर में चुनौती दी गई।

मंत्री के प्रयासों के चलते कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से सही पक्ष प्रस्तुत करने पर हाईकोर्ट द्वारा अंतरिम आदेश देने पर उक्त भर्ती में नियुक्ति पर लगाई रोक को हटा दी गई। इसके बाद वर्तमान में चयनित 5778 अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसलिंग विभाग द्वारा पूरी कर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति आदेश जारी किए। अब एक और भर्ती परीक्षा की तैयारीकुमावत ने बताया कि पशुपालन विभाग अपने महकमे में करीब 80 फीसदी रिक्त पदों पर भर्ती पूरी करने की ओर अग्रसर है।

इसके अलावा जल्द ही पशु चिकित्सा अधिकारी सीधी भर्ती के कुल 1100 पदों को भरने की तैयारी कर चुका है। इसके लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन जारी किया जा चुका है।

Share This Article