सम्राट चौधरी का आरोप: राजद ने बिहार में सरकारी नौकरियों का किया नुकसान

By Sabal SIngh Bhati - Editor

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजद दल (राजद) के 15 साल के राज में बिहार को लूटा गया और उनके काल में एक लाख लोगों को भी सरकारी नौकरी नहीं दी गई। चौधरी ने बयान जारी कर कहा कि तेजस्वी यादव दो करोड़ 70 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का सपना दिखा रहे हैं, जबकि उनके माता-पिता के शासन में बेरोजगारी बढ़ी और पलायन हुआ। चौधरी ने कहा कि तेजस्वी आज नौकरी-रोजगार की बात कर रहे हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनको कुछ ध्यान नहीं रहेगा।

ये केवल गप्पे लगाने वाले लोग हैं। पूरा बिहार इनके भ्रष्टाचार और लूट-पाट को जानता है।

Share This Article
Exit mobile version