दिसंबर तक 3 राशियों के लिए लाभकारी रहेगा रूचक राजयोग

रूचक राजयोग 2025: ज्योतिषशास्त्र में मंगल ग्रह की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है। मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है। वर्तमान में मंगल कन्या राशि में है और 27 अक्टूबर 2025 को अपनी स्वराशि वृश्चिक में गोचर करेगा, जो 7 दिसंबर तक रहेगा। मंगल के स्वराशि में आने से रूचक नामक शक्तिशाली राजयोग बनेगा। यह राजयोग पंच महापुरुष योग में से एक है। आइए जानते हैं इस राजयोग से किन राशियों को लाभ होगा।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव: मंगल गोचर और रूचक राजयोग जातकों के लिए लकी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा को नए अवसर मिल सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा और मानसिक शांति मिलेगी। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। पार्टनरशिप में लाभ हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

मकर राशि पर प्रभाव: मंगल का गोचर और रूचक राजयोग जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। करियर में नए अवसर और कारोबार में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा को अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। प्रमोशन और वेतनवृद्धि का तोहफा मिल सकता है। नवविवाहित को संतान सुख मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अटके कामों को गति मिलेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। समय उत्तम रहेगा। मिथुन राशि पर प्रभाव: मंगल का गोचर और रूचक राजयोग जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। जातकों के लिए समय शुभ और भाग्यशाली साबित होगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में बदलाव आएगा। नौकरीपेशा को पदोन्नति और वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। आपकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। करियर में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कुंडली में कब बनता है रूचक राजयोग: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, रूचक पंच महापुरुष योग मंगल ग्रह द्वारा बनता है।

जब जन्मकुंडली के केंद्र स्थान में मंगल अपनी उच्च राशि मकर या अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष या स्वराशि वृश्चिक में होता है, तो रूचक राजयोग बनता है। इस राजयोग से साहस, दौलत और शौहरत में वृद्धि होती है। जिस व्यक्ति की कुंडली में यह राजयोग होता है, वह व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है और सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति करता है।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal
Exit mobile version