सांगरिया पुल पर बाइक सवार की अज्ञात वाहन से हुई मौत

1 Min Read

जोधपुर। शहर के बासनी पुलिस थाना क्षेत्र में सांगरिया पुल पर शनिवार की सुबह एक हादसा हुआ। किसी वाहन चालक ने बाइक सवार युवक को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह बिखर गया। इसके बाद बासनी पुलिस मौके पर पहुंची और पहचान की। दोपहर में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया गया। बासनी पुलिस के अनुसार, पाश्र्वनाथ नगर सांगरिया निवासी 40 साल का शिवराज पुत्र कन्हैयालाल पालीवाल सुबह छह बजे के आसपास अपनी बाइक लेकर सांगरिया से होते हुए शहर की तरफ आ रहा था।

पुल चढ़ाई के समय किसी वाहन चालक ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शरीर दो हिस्सों में बंटकर बिखर गया। पुलिस ने कार्रवाई की और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपा। बताया गया कि मृतक किसी कार्यवश अपने घर से निकला था। अज्ञात वाहन चालक का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
kheem singh Bhati is a author of niharika times web portal, join me on facebook - https://www.facebook.com/ksbmr