पटियाला के पूर्व महापौर संजीव शर्मा ने कांग्रेस में की वापसी

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

नई दिल्ली। पटियाला से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महापौर संजीव शर्मा (बिट्टू) यहां फिर कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। संजीव शर्मा पहले कांग्रेस में थे, लेकिन बाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये थे। भाजपा ने उन्हें पटियाला जिले का पार्टी प्रधान नियुक्त किया था। अब उन्होंने फिर से कांग्रेस पार्टी में वापसी की है। संजीव शर्मा (बिट्टू) ने कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस प्रभारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में वापसी की है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार बिट्टू को पंजाब कांग्रेस में बड़ी जिम्मेदारी दी जायेगी।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल लगातार पंजाब में सक्रिय हैं और नेताओं से संपर्क साध रहे हैं।

Share This Article