विधायक रविंद्र सिंह भाटी की मेहनत लाई रंग, शिव विधानसभा को मिली 99 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता

Sabal Singh
By
Sabal Singh - Editor
2 Min Read
विधायक रविंद्र सिंह भाटी की मेहनत लाई रंग, शिव विधानसभा को मिली 99 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता

बाड़मेर : शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की मजबूत पैरवी से विधानसभा क्षेत्र में लम्बे समय से रिक्त पड़े एएनएम के 99 पदों पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को लगाया है. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

सीमावर्ती विधानसभा के कई गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर वर्षों से एएनएम के पद रिक्त पड़े थे, जिसके कारण ग्रामीणों को प्रसव के लिए बाड़मेर जाना पड़ता था। अब सुदूर गांवों के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की नियुक्ति होने से महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।

गडरारोड़ खंड के 30, शिव खंड के 31, रामसर खंड के 20 व चोहटन खंड के 16 उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को नियुक्ति मिली है।

गडरा रोड़ खंड:

द्राभा, दुधोड़ा, झणकली1, झणकली2, खबड़ाला, लालासर, मगरा, खानियानी, खारची1, खारची2, कुबड़ीया, खुडाणी, फोगेरा, तानुमानजी, बीजावल, गडरारोड़, बंधड़ा, राणासर, रतरेड़ी कलां1 , रतरेड़ी कलां2, रोहिड़ी, सगोरालिया, सुंदरा1, सुंदरा2, तामलोर1, तामलोर2, आसाड़ी, बाण्डासर, चेतरोड़ी1, चेतरोड़ी2,

शिव खंड:

देवका, धारवी कलां1 , धारवी कलां2 , धारवी खुर्द, भियाड़, लालसो की ढाणी, लंगों की ढाणी, लक्ष्मीपुरा, मंडालिया, सरगिलापार, काश्मीर, मुंगेरिया, शिवाजी नगर, चक भेसका, निम्बला1, निम्बला2, पोशाल, नागड़दा, राजबेरा, राजडाल, रामदेरिया, बालासर, राणाजी की बस्ती, रातड़ी, थूम्बली, बलाई, बरियाड़ा, बिस्सु कलां, बूढ़ातला, चक भेसका, धनोणियों मेघवालों की बस्ती,

रामसर खंड:

इन्द्रोई, जाने की बेरी, लकडियाली, सुराली, खारा राठौड़ान, खारिया कलां, सेतराऊ, सेलाउ, पादरिया, खड़ीन, हाथमा, देरासर, सिहाणी, भाचभर1, भाचभर2, सज्जन का पार1, सज्जन का पार2, बबुगुलेरिया, बूठिया, चान्दाणियों का पार

चोहटन खंड:

देदूसर, समेलों का तला, देवपुरा, रतासर डेर, पनानियों का तला, पोशाल, ढोक, रमजान की गफन, हूरो का तला, उम्मेदपुरा, आरबी की गफन, ढोक, भभूते की ढाणी, भोजारिया1, भोजारिया2, भोजारिया3

Share This Article
Editor
Follow:
Editor