बेटे जहांगीर ने मां करीना कपूर को सर्व किया ब्रेकफास्ट

Kheem Singh Bhati
1 Min Read

मुंबई, 23 अप्रैल ()। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के लिए रविवार का दिन खुशनुमा रहा। उनके छोटे बेटे जहांगीर ने उन्हें ब्रेकफास्ट सर्व किया।

करीना ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें जेह अपने नन्हे हाथों से पोहा, कॉफी और धनिया की चटनी सर्व करते दिखाई दे रहे हैं। वह प्लेट में चटनी सर्व कर रहे हैं।

करीना ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, संडे का ब्रेकफास्ट मेरे जेह बाबा ने सर्व किया है।

करीना ने 2021 में अपने पति सैफ अली खान से जहांगीर को जन्म दिया। वहीं बड़े बेटे तैमूर का जन्म 2016 में हुआ था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना द क्रू में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और तब्बू हैं। फिल्म तीन महिलाओं की कहानी है।

/

Share This Article
kheem singh Bhati is a author of niharika times web portal, join me on facebook - https://www.facebook.com/ksbmr