सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते का सच

Sabal Singh Bhati
5 Min Read

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का नाम साथ जोड़े जाने पर अब एक्टर जहीर इकबाल ने बयान दिया है। जहीर इकबाल ने अपने बयान में कहा कि अब मैं अफवाहों की परवाह नहीं करता हूं। इसके साथ ही जहीर ने कहा कि अफवाहें हमारी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते का सच
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते का सच

जहीर इकबाल ने कहा इन खबरों से आपको खुशी मिलती है तो अच्छा है (सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल )

जहीर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘इन अफवाहों कि मुझे अब इनकी परवाह भी नहीं है। मुझे लगता है कि ठीक है अगर आप सोचते हैं, तो आप सोचेंगे और सोचते रहिए मुझे को फर्क नहीं पड़ता। इस से आपको खुशी मिलती है तो अच्छा है लेकिन मैं सोनाक्षी सिन्हा के साथ हूं। लेकिन इसके बारे में सोचने के बाद आप परेशान होते है तो आप सोचना बंद कर दे।

सलमान भाई ने मुझे समझाया था की लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान मत दो। (सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल)

जहीर ने इंटरव्यू में आगे कहा, ‘अफवाहे हमारी फिल्म इंडस्ट्री का एक हिस्सा है। मैं बॉलीवुड में आने के पहले से इस बात को बहुत अच्छे से जानता था। मुझे पता था कि हर एक्टर इन खबरों से गुजरते हैं, क्योंकि मेरे कुछ दोस्त हैं जो इस इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सलमान भाई ने हमेशा मुझसे कहा है कि बहुत लोग ऐसी खबरें लिखेंगे, लेकिन तुम इस पर ज्यादा ध्यान मत दो। इसलिए मैं इन सब पर ध्यान नहीं देता।

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का करियर

जहीर इकबाल ने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की थी। वहीं सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में आई फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरू की थी। वहीं वर्कफ्रंट की बात की जाए तो जहीर फिल्म डबल एक्सएल में दिखाई देंगें। वहीं सोनाक्षी हुमा कुरैशी के साथ अनटाइटल्ड फिल्म में साथ नजर आएंगी।

सोनाक्षी सिन्हा पिछले कुछ वक्त से जहीर इकबाल के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में 2 जून को सोनाक्षी का बर्थडे था, जहीर ने एक्ट्रेस को बिलेटेड बर्थडे विश करते हुए उनके साथ एक वीडियो शेयर किया है। पोस्ट पर ‘आई लव यू’ लिखते हुए जहीर ने सोनाक्षी के साथ अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। वहीं सोनाक्षी ने भी पोस्ट पर रिएक्ट कर रिलेशनशिप की कंफर्मेशन दे दी है।

जहीर ने पोस्ट शेयर कर किया रिलेशनशिप ऑफिशियल (सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल)

वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा फ्लाइट में स्नैक्स खाते हुए दिख रही हैं। जहीर ने एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे सोन्ज… मुझे ना मारने के लिए थैंक्यू। आई लव यू… आने वाले समय में हम ऐसे ही हंसते, खाते और खुशियां बिखेरते रहें।”

 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पोस्ट पर रिएक्ट।
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पोस्ट पर रिएक्ट।
जहीर इकबाल ने किया सोनाक्षी सिन्हा को बर्थडे विश।

सोनाक्षी ने किया पोस्ट पर रिएक्ट (सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल)

जहीर इकबाल की पोस्ट के बाद सोनाक्षी ने उस पर कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, “थैंक्यू… लव यू… अब मैं तुम्हें मारने आ रही हूं।” जहीर के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक ने लिखा, ‘शादी कब है?’ वहीं एक दूसरे ने लिखा, ‘आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं।’ वरुण शर्मा, सिद्धार्थ मल्होत्रा और पत्रलेखा जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पोस्ट पर रिएक्ट किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने किया जहीर की पोस्ट पर रिएक्ट।
सोनाक्षी सिन्हा ने किया जहीर की पोस्ट पर रिएक्ट।

 

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article
Sabal Singh Bhati is CEO and chief editor of Niharika Times