राशिफल
आज का राशिफल: बुधवार को तनाव में रहेंगे इस राशी के लोग, जाने अपना हाल
आपका हर दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आता है। कभी दिन बहुत शुभ होता है तो कभी अशुभ, लेकिन जो भी होता है व हर दिन बदलता है।



मेष
राजनीती में विशिष्ट पद प्राप्ति के योग बन सकते हैं। चल अचल संपत्ति बढ़ सकती है। संतों का सानिध्य मिल सकता है. कार्यों को ईमानदारी से पूरा करेंगे। घर से दूर रहना पड़ सकता है। आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें। निवेश से बचें।
Related Articles


वृषभ
आत्मविश्वास व मेहनत से बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। व्यापारिक देनदारी समाप्त होगी। मांगलिक कार्यों में व्यय हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी कार्यक्रम में भाग लेना पड़ सकता है। धनसंचय करने में सफल होंगे।


मिथुन
आप जीवनशैली व रहन सहन से लोगों को प्रभावित करेंगे। नौकरी पेशा वर्ग की सभी उलझनें दूर हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।


कर्क
मामूली विवाद को लम्बा न खींचे। भूमि भवन संबंधी कार्यों में रुकावट आ सकती है। माता की सेहत परेशान कर सकती है। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ेगा। मित्रों के साथ कोज मस्ती में समय बिताएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में विस्तार होगा।


सिंह
आपके जिद्दी स्वाभाव के कारण काम बिगड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है। यात्रा के दौरान चोरी व दुर्घटना का भय। पति पत्नी के बीच गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।


कन्या
भाग्योदय संभव है। सफलता के लिए अधिक मेहनत करणी होगी। अधूरे रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। समाज की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। व्यापार में उतार चढ़ाव की स्िथति बन सकती है। मौसम के कारण सेहत खराब हाे सकती है।


तुला
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मनोरंजन के साधनों के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यभार अधिक होने से सेहत पर असर पड़ेगा। किसी विशेष कार्य को अंजाम देने में मित्र सहयोग करेंगे। आपके निर्णय से परिवार में असंतोष रहेगा।


वृश्चिक
नए सम्पर्क कार्य में सफलता दिलाएंगे। रुके हुए कार्य पुरे होंगे। प्रमोद में समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। आर्थिक पक्ष उत्तम रहने से चिंता दूर होगी। अधिकारी सहयोग करेंगे।


धनु
कारोबार को समेटने के लगे रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात सुखद रहेगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा हो सकती है।


मकर
जोखिम के कार्यों को न करे, नुकशान हो सकता है। शारीरिक कमजोरी महसूस कर सकते हैं। संतान की चिंता रह सकती है। परिवार में आपकी बातों का महत्व कम रहेगा। अविवाहितों को विवाह के अवसर प्राप्त होंगे।


कुंभ
व्यापार में बेहतर सफलता मिलेगी। धन का निवेश सोच समझ कर करे। परिवार में बड़ों का विश्वास प्राप्त होगा। मन में अनुरुप सभी कार्य पूर्ण होंगे। लंबी दूरी की यात्रा से मन में प्रसन्नता रहेगी।


मीन
पारिवारिक तनाव के कारण तनाव में रहेंगे। बिना विचार किए कोई कार्य नही करे। धर्म कर्म के प्रति रुझान रहेगा। अधिकारियों से मैत्रीपूर्ण संबंध लाभ दे सकते हैं। वित्तीय पक्ष बेहतर रहेगा। बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे।
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Related Articles
Check Also
Close