

मेष
किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। शत्रु आपको हानि पहुंचाने की चेष्टा रखेंगे। आप इस तरह हताश होकर बैठ गए तो नुकसान आपके साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग है। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।




वृषभ
मन लगाकर कार्य करें। सफलता आपके कदम चूमेगी। आय के स्त्रोतों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा में अच्छे परिणाम ला सकते हैं। अधिकारी नाराज हो सकते हैं। भाग्योदय का समय है। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।




मिथुन
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आपके मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोलकर आप स्वयं फंस सकते हैं। आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। मित्रों के बीच गलतफहमियां हो सकती हैं। आर्थिक पक्ष उत्तम।




कर्क
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है। व्यापार व्यवसाय के लिए समय अनुकूल रहेगा। माता पिता के साथ धार्मिक कार्य करेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा।




सिंह
बेहतर सफलता के लिए कार्ययोजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। प्रियजनों का साथ मिलेगा। अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मानसिक तनाव कम होगा। जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं।




कन्या
केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी भी पूरी करें। आर्थिक लाभ होगा। बौद्धिक कौशल और लक्ष्य के प्रति समर्पण विद्यार्थियों को सफलता दिला सकता है। परिवार में प्रेम व सद्भाव का माहौल रहेगा। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।




तुला
अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से विवाद हो सकता है। सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। किसी मित्र से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। परिवार में आपकी बातों का कम महत्व रहेगा। सेहत नरम।




वृश्चिक
व्यवसायिक नए अनुबंध हो सकते हैं। पारिवारिक यात्रा के योग है। व्यापार में उतार चढ़ाव से परेशान रह सकते हैं। आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। आर्थिक लाभ की पूर्ण संभावना है। यात्रा सुखद रहेगी।




धनु
आत्मविश्वास और इष्ट बल की मदद से सफलता मिलेगी। साझेदारी से लाभ होगा। घर में अनचाहे मेहमानों का आगमन हो सकता है। किसी से महंगा उपहार प्राप्त हो सकता है। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार।




मकर
मन ही मन किसी बात से परेशान हैं, पूर्ण विचार और अपने विश्वसनीय जनों से विचार कर निर्णय लें। घर और ऑफिस के बीच अच्छा तालमेल बनाकर चलेंगे। संतान की आवश्यकताओं को पूरा करेंगे।




कुंभ
अपने कार्यक्षेत्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें, गुस्सा करने से कुछ हासिल नहीं होगा। अपने मन की बातें और व्यापारिक योजना हर किसी को न बताएं, नुकसान हो सकता है। नवीन वस्त्र, आभूषण क्रय कर सकते हैं। संतान आपकी आज्ञा में रहेगी।




मीन
जोखिम के कार्यों से दूर रहें। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। संतान सुख की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। आलस्य से कार्यों में बाधा आ सकती है। निवेश लाभ के अवसर प्रदान करेगा।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi
Related Articles

साप्ताहिक राशिफल: जानें कैसा रहेगा आपके लिए 24 नवंबर- 30 नवंबर 2019 तक का समय
24 November, 2019 7:40 AM IST