सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर आज होगा निर्णय

Tina Chouhan

जयपुर। सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती करने और ऑनलाइन हाजिरी बंद करने सहित ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी अनशन जारी रहा। अब शुक्रवार को कर्मचारियों की ओर से हड़ताल का निर्णय लिया जाएगा। संघ के प्रदेशाध्यक्ष नंदकिशोर डंडोरिया ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर लंबे समय से भर्ती नहीं हो पा रही है और कर्मचारियों की कमी के चलते सफाई कर्मचारियों पर दबाव में काम कराने के लिए ऑनलाइन हाजरी की जा रही है। अनुकंपा नियुक्ति नहीं होने सहित विभिन्न मांगों के लिए आंदोलनरत है।

इसके लिए निगम की गठित कमेटी के साथ संघ के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक बेनतीजा रही और शुक्रवार को निगम मुख्यालय में आमसभा की जाएगी।

Share This Article