बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी यादव की एग्जिट पोल पर पहली प्रतिक्रिया

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इस बार करीब 67 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, इस बार चुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। दो चरणों में हुए चुनावों के बाद एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार एनडीए को भारी बहुमत मिलने की संभावना है। हालांकि अंतिम परिणाम के लिए हमें 14 नवंबर तक का इंतजार करना होगा, लेकिन बिहार की राजनीति में हलचल मच चुकी है और हर पार्टी अपने जीत के दावे कर रही है।

महागठबंधन हर बार की तरह इस बार भी एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं कर रहा है, जबकि एनडीए गठबंधन में खुशी का माहौल बना हुआ है। अब देखना यह होगा कि इस बार जनता किसका साथ देती है और किसको नकारती है। इसी बीच एग्जिट पोल को लेकर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है। बिहार चुनाव के दूसरे चरण में रिकॉर्ड वोटिंग (60% से अधिक) पर तेजस्वी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा: “मन गदगद है, मेरे बिहार ने कमाल कर दिखाया है।

हर जगह से बम्पर वोटिंग की खबर आ रही है। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा, व्यापारी, किसान-हर वर्ग लोकतंत्र के महोत्सव में भागीदार है।” इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि, आपकी नीली स्याही आपके भविष्य को स्वर्णिम बनाएगी। इसके बाद उन्होंने NDA सरकार की 20 वर्षों की विफलताओं पर भी निशाना साधा। मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, इस बार बदलाव होने जा रहा है। कहीं भी कोई गुंजाइश नहीं रह गई है।

Share This Article