तेलंगाना कांग्रेस ने कर्नाटक में जीत का जश्न मनाया

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor
1 Min Read

हैदराबाद, 13 मई ()। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से शनिवार को तेलंगाना में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंन जश्न मनाया।

जैसे ही यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा में बहुमत की तरफ बढ़ रही है, तेलंगाना कांग्रेस के मुख्यालय गांधी भवन में जश्न शुरू हो गया।

पार्टी के पदाधिकारी ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते नजर आए। हाथों में पार्टी का झंडा और सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के कट-आउट लिए पार्टी कार्यकर्ता भी समारोह में शामिल हुए।

उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ता पटाखे फोड़ते और मिठाइयां बांटते भी नजर आए। पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाने के लिए बाइक रैली निकाली।

तेलंगाना के कांग्रेस प्रभारी माणिकराव ठाकरे, राज्य कांग्रेस प्रमुख ए. रेवंत रेड्डी और अन्य नेताओं ने मंदिर में पूजा की।

उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस पार्टी तेलंगाना में भी यह प्रदर्शन दोहराएगी, जहां इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

एकेजे

देश विदेश की तमाम बड़ी खबरों के लिए निहारिका टाइम्स को फॉलो करें। हमें फेसबुक पर लाइक करें और ट्विटर पर फॉलो करें। ताजा खबरों के लिए हमेशा निहारिका टाइम्स पर जाएं।

Share This Article