सरिस्का में बाघों की संख्या में हुई वृद्धि, दो शावक भी शामिल

Tina Chouhan

जयपुर। अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व से अच्छी खबर आई है। करणी माता मंदिर के पास बफर क्षेत्र में बाघिन एसटी-2302 दो शावकों के साथ कैमरा ट्रैप में कैद हुई। इस महीने की शुरुआत में एक शावक दिखा था, अब दूसरे शावक की तस्वीर भी आई है। वन मंत्री संजय शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी साझा की। नए शावकों के आने से सरिस्का में बाघों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।

Share This Article