पटना। बिहार के एक अस्पताल में एक चौकाने वाला वाक्या सामने आया है। एक व्यक्ति की आंखों में दांत उग आए। शुरू में उसके ऊपरी दांतों से खून निकलने की दिक्कत महसूस हो रही थी। धीरे-धीरे उसकी दाहिनी आंख के पास एक गांठ बनने लगी जिसके चलते उसे धुंधला दिखाई देने लगा। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने इसकी जांच की तो उन्होंने पाया कि मरीज की आंख में ही दांत उग रहा था। बिहार के 42 वर्षीय एक व्यक्ति को अपने ऊपरी दांत से खून बहने की दिक्कत महसूस हो रही थी।
गांव के एक स्थानीय डॉक्टर से मिलने के बाद उसका इलाज हुआ और दिसंबर 2024 तक वह ठीक हो गया। इसके बाद मार्च 2025 में फिर से उन्हें दांत और दाहिनी आंख के बीच गाल के पास एक गांठ बनती दिखाई दी। इसके अलावा उनकी दृष्टि धुंधली होती जा रही थी, जिसके इलाज के लिए वह पटना स्थित अस्पताल में गए। इस गांठ के कारण रोगी को सिर के दाहिने हिस्से में दर्द, धुंधली दृष्टि के साथ चक्कर आने और लगातार थकान बने रहने की समस्या हो रही थी।
यह एक अत्यंत दुर्लभ केस है जिसे पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉक्टरों ने बाद में सर्जरी करके उस दांत को निकाल दिया। मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टरों के अनुसार, यह एक अत्यंत दुर्लभ केस है। ये मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लोगों के मन में ये सवाल बना हुआ है कि आखिर किसी की आंख में दांत कैसे उग आया?