उच्चतम न्यायालय में दो नए जजों ने ली शपथ

Sabal SIngh Bhati
By Sabal SIngh Bhati - Editor

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय को आज दो नए जज मिले। दोनों जजों ने आज उच्चतम न्यायालय के जज के रूप में शपथ ली। चीफ जस्टिस बीआर गवई ने दोनों को शपथ दिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 अगस्त को दोनों जजों की नियुक्ति का आदेश दिया था। उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने 25 अगस्त को दोनों की नियुक्ति की अनुशंसा की थी। दोनों जजों की नियुक्ति के साथ ही उच्चतम न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश समेत जजों की कुल संख्या 34 हो गई है। उच्चतम न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश समेत जजों की कुल स्वीकृत संख्या भी 34 है।

Share This Article