UP बोर्ड 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए नई डेटशीट

उत्तर प्रदेश के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी है। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं के कार्यक्रम में कुछ बदलाव किए हैं। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में एक आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि कुछ विषयों की तारीखों में परिवर्तन किया गया है, जबकि अन्य सभी विषयों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी। अब हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की हिंदी और 12वीं की सामान्य हिंदी की परीक्षाएं अलग-अलग तिथियों पर होंगी। हाई स्कूल (कक्षा 10वीं) की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी विषय की परीक्षा 18 फरवरी 2026 को पहली शिफ्ट में होगी। इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की हिंदी और सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा 18 फरवरी को दूसरी शिफ्ट में होगी। इंटरमीडिएट की संस्कृत विषय की परीक्षा की तारीख भी बदली गई है, जो अब 12 मार्च 2026 को दूसरी शिफ्ट में होगी। अन्य सभी विषयों और प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार होंगी।

परीक्षा शेड्यूल में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। जिन छात्रों ने पुरानी डेटशीट डाउनलोड की है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर नया टाइम टेबल देख सकते हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 12 मार्च 2026 को समाप्त होंगी। इस बार प्रदेश भर से कुल 52,30,156 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विशेष बात यह है कि प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद 297 बंदी और कैदी भी परीक्षा देंगे। इसके अलावा 64 ट्रांसजेंडर छात्र हाईस्कूल में और 15 ट्रांसजेंडर छात्र इंटरमीडिएट में परीक्षा देंगे।

परीक्षाएं 2 पालियों में आयोजित की जाएंगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली शाम 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी। पिछले साल परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक चली थीं, जबकि 2026 में ये 18 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal
Exit mobile version