दिल्ली धमाके के बाद यूपी में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया

Tina Chouhan

लखनऊ: दिल्ली में लाल किले के पास रविवार शाम एक धमाके की सूचना के बाद उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। संवेदनशील स्थानों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों और सीमाओं पर पुलिस और सुरक्षाबलों की सक्रियता बढ़ा दी गई है। दिल्ली में हुए धमाके में 8 लोगों की मौत की अपुष्ट खबरों के बाद यह कदम उठाया गया है।

इसके तुरंत बाद, यूपी के कई जिलों में वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। नेपाल सीमा पर एसएसबी का पहरा दिल्ली की घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बहराइच में नेपाल से सटी रुपईडीहा अंतरराष्ट्रीय चेकपोस्ट पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने चौकसी कड़ी कर दी है। एसएसबी के जवान सीमा पर आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन तलाशी ले रहे हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं।

कई जिलों में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान राज्य के अलग-अलग जिलों में पुलिस ने हाई अलर्ट के तहत विशेष अभियान चलाया है। कन्नौज: यहां एसपी विनोद कुमार खुद पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास संदिग्धों की जांच की गई। पुलिस ने रेल यात्रियों के टिकट चेक कर उनसे जानकारी भी ली। एएसपी, सीओ और सदर कोतवाल ने कई संदिग्धों के सामान की भी तलाशी ली। मैनपुरी: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पुलिस बल के साथ मिलकर शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग कराई गई। अधिकारियों ने बस स्टैंड पर यात्रियों से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। “जनता निश्चिंत रहे, सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।” — मैनपुरी पुलिस सीतापुर: जनपद में एसपी अंकुर अग्रवाल ने भारी पुलिस बल के साथ बस स्टॉप और रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान का नेतृत्व किया। इस दौरान डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। जिले की सीमाओं पर भी पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है। बदायूं: दिल्ली ब्लास्ट के बाद बढ़ी बदायूं में निगरानी बढ़ा दी गई है।

डी एम और एसएसपी द्वारा ना केवल फ़ोर्स के साथ पेट्रोलिंग की जा रही है बल्कि संदिग्ध वाहनो और व्यक्तियों की चेकिंग भी की जा रही है। पूरे जिले में अलर्ट के साथ रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड के अलावा सभी मुख्य स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। सोनभद्र: एसपी ने संभाली कमान, सड़क पर उतरे। जिले में आने जाने वाले हर वाहनों पर पुलिस ने लगाया पहरा। सभी थानों को भी रखा गया अलर्ट मोड पर। चार राज्यों से घिरी है सोनभद्र जनपद की एक सीमा। एएसपी व सीओ भी सड़कों पर।

दिल्ली से सटे इलाकों में विशेष निगरानी दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में खास अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है। पुलिस की विशेष नजर दिल्ली से आने वाले वाहनों पर है, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है। प्रशासन ने पुलिस कर्मियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article