सोमवार से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव, बारिश का अलर्ट

vikram singh Bhati

उत्तर प्रदेश के मौसम में सोमवार से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। 27 से 30 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं बारिश, धुंध और बादल छाने का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी इलाके में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर धुंध व छिछला कोहरा छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 30–32°C और न्यूनतम 16–18°C के आसपास रहेगा। अगले 2 दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

इसके बाद 3 से 4 डिग्री तक पारा लुढ़क सकता है। न्यूनतम तापमान भी अगले 2 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक कम हो सकता है। रविवार को लखनऊ में आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, 27-28 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। 29 व 30 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा लेकिन पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

31 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने का अनुमान है।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal