उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पहाड़ों से आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह-शाम के तापमान में गिरावट हो रही है, जिससे ठंड बढ़ रही है। अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन 3 दिन सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। 22 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में एक नया सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है, जिससे दिसंबर की शुरुआत में ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है। लखनऊ में सुबह हल्का कोहरा दिखाई देगा।
अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह-शाम के समय 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ मौसम केन्द्र के अनुसार, 20 नवंबर तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन 14 से 16 नवंबर के बीच पूर्वी और पश्चिमी यूपी में सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। हालांकि, कहीं भी घने कोहरे, कोल्ड डे, शीतलहर या बारिश की चेतावनी नहीं दी गई है।
गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, इटावा, कन्नौज, अयोध्या, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, जालौन, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, महराजगंज, बहराइच, रामपुर, बरेली और गाजीपुर में सुबह हल्का कोहरा रहेगा। 14 से 20 नवंबर तक मौसम शुष्क रहेगा।


