जयपुर जंक्शन पर वंदे भारत का नया कवरिंग शेड तैयार

Tina Chouhan

जयपुर। यात्रियों और ट्रेनों की सुविधा के लिए जयपुर जंक्शन पर बड़ा कदम उठाया गया है। यहां कोच केयर कॉम्प्लेक्स में वंदे भारत का अत्याधुनिक कवरिंग शेड तैयार किया गया है। लगभग 555 मीटर लंबा और 19 मीटर चौड़ा यह शेड 34 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इसकी मदद से वंदे भारत और अन्य ट्रेनों का रखरखाव अब बरसात, सर्दी और गर्मी—हर मौसम में सुचारू रूप से किया जा सकेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस शेड का उद्घाटन किया और साथ ही जयपुर जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार का भी निरीक्षण किया।

यहां नई बिल्डिंग बनाई गई है, जो करीब 700 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे जंक्शन पुनर्विकास कार्य का हिस्सा है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। वैष्णो ने कहा कि जोधपुर से दिल्ली और बीकानेर से दिल्ली के लिए जल्द ही वंदे भारत ट्रेन चलेगी। इसके साथ ही जयपुर के हर स्टेशन के पहले जयपुर लगाने की भी योजना है। इसके लिए सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद मंत्री गांधीनगर स्टेशन का निरीक्षण किया। फिर सीधे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलने गए। दोनों नेताओं की शाम 5 बजे मुलाकात निर्धारित है।

इसके बाद रेल मंत्री शाम 6:40 बजे इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि जयपुर जंक्शन पर तैयार यह नया शेड और पुनर्विकास कार्य राजस्थान में रेलवे की सुविधाओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

Share This Article