वासुदेव देवनानी ने भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

Tina Chouhan

जयपुर। शनिवार को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को दीपोत्सव की शुभकामनाएं और बधाई दी। भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर संक्षिप्त चर्चा की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष के शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपोत्सव का पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उजाला लाए।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश में खुशहाली और प्रगति का दीप प्रज्ज्वलित हो सके। भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहा।

Share This Article