जयपुर। विधानसभा के 1 सितम्बर से शुरू हो रहे मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों की बैठक ली। सदन के सुचारू संचालन को कहा। सदन की कार्यवाही ऑनलाइन किए जाने को लेकर देवनानी ने कहा कि सभी तकनीकी कठिनाइयों को दूर किया जाए। नेवा वेबसाइट पर विधायक ऑनलाइन प्रश्न अपलोड कर रहे हैं। सत्र में लगभग 70 प्रतिशत प्रश्न ऑनलाइन मिले हैं। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, विशेष उल्लेख प्रस्ताव, स्थगन प्रस्ताव और पर्ची संबंधी अधिकांश विधायी प्रक्रियाओं को ऑनलाइन किया गया है। सभी प्रस्ताव नेवा प्लेटफार्म पर ऑनलाइन मिल रहे हैं।
विधायी कार्य ऑनलाइन करने की सूचना बुलेटिन के माध्यम से 18 अगस्त को विधायको को दे दी गई थी। ऑनलाइन प्रक्रिया की कठिनाइयों को दूर करने के लिए विधायक कक्ष संख्या 733 में नेवा सेवा केन्द्र में सम्पर्क कर सकते हैं। प्रस्तावों तथा पर्ची के नियमों और प्रक्रियाओं में बदलाव नहीं किया है। प्रक्रिया ही ऑनलाइन की गई है। ऑलाइन प्रक्रिया से विधायक किसी भी स्थान से किसी भी समय इन सभी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इससे रिकॉर्ड रखने में भी आसानी होगी।
विधानसभा बैठकें इस दिन संभवएक सितम्बर को शोकाभिव्यक्ति, 2 सितम्बर का अवकाश, 3, 4 सितम्बर को सदन चलेगा। 5, 6, 7 को फिर अवकाश। इसके बाद 8, 9 और 10 सितम्बर तक सदन चल सकता है। हालांकि कार्य सलाहकार की बैठक एक सितम्बर को प्रस्तावित है। इसमें ही सदन की कार्यवाही बैठकों और किस दिन किस विषय पर चर्चा, विधेयक इत्यादि आएंगे तय होगा।