9 दिसंबर को शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों का भाग्य चमकेगा

vikram singh Bhati

ज्योतिष शास्त्र में दैत्यों का गुरु होने के बावजूद शुक्र को शुभ ग्रह माना जाता है। इसकी स्थिति मजबूत होने से शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है। भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होती है। रचनात्मक करियर में सफलता प्राप्त करते हैं। उनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। इस ग्रह को धन, संपत्ति, ऐश्वर्य, लग्जरी लाइफ, आर्ट, प्रेम इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। असुराचार्य निर्धारित समय पर अपनी चाल बदलते हैं। 9 दिसंबर को बुध के नक्षत्र ज्येष्ठ में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्रदेव के नक्षत्र बदलते ही कई लोगों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे।

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है। इसका प्रभाव जातकों पर 20 दिसंबर तक देखने को मिलेगा। आइए जानें शुक्र किन लोगों का भाग्योदय करने वाले हैं? वृषभ राशि के जातकों के जीवन में शुक्र की यह चाल सफलता के प्रबल योग बनाने वाली है। बीमारियों से राहत मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। पदोन्नति के प्रबल योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी प्रोग्रेस देखने को मिलेगा। यदि आप नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह समय अनुकूल रहेगा।

मकर राशि के जातकों की इच्छा इस दौरान पूरी होगी। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियों को सही तरीके से पूरा करने में भी सफल होंगे। जो कार्य स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। परिवार में खुशहाली आएगी। बिजनेस करने वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। मीन राशि के जातकों पर भी शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा। लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली होगा। लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। सही समय पर आप अपने लक्ष्य भी पूरा कर पाएंगे।

विवाह में आ रही रुकावटें भी खत्म होगी। धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। कर्क राशि के जातकों पर भी शुक्र मेहरबान रहेंगे। छात्रों को इस दौरान तरक्की मिलेगी। परीक्षा में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। प्रेमियों के लिए भी समय शुभ रहेगा। विवाह के योग बन रहे हैं। संतान से जुड़ी सारी चिंताएं खत्म हो सकती है। परिवार का माहौल सुख शांति से भरा रहेगा। आर्थिक तंगी भी दूर होगी।

Share This Article
Vikram Singh Bhati is author of Niharika Times web portal