शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत होने से आकर्षक और मोहक व्यक्तित्व की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों को सौंदर्य का वरदान मिलता है। मधुर व्यवहार के कारण लोग इनकी तरफ आकर्षित होते हैं। संगीत, नृत्य, फैशन, डिजाइनिंग जैसे क्षेत्रों में इनकी काफी रुचि होती है। कुंडली में शुक्र की मजबूत स्थिति सुखमय दांपत्य जीवन, लव लाइफ और आर्थिक लाभ का कारण मानी जाती है। कमजोर स्थिति व्यक्ति के जीवन में आर्थिक तंगी का कारण बन सकती है। नवंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। क्योंकि धन और वैभव के दाता शुक्र एक ही महीने में दो बार गोचर करेंगे।
पहला गोचर 2 नवंबर को तुला राशि में होगा, जिसके स्वामी खुद असुराचार्य शुक्र हैं। वहीं दूसरा गोचर 26 नवंबर को वृश्चिक राशि में होने वाला है। इसका प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ेगा। कई लोगों के लिए शुक्र का दोनों गोचर लाभकारी साबित होगा। सफलता के प्रबल योग बनेंगे। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल साबित होगा। मेष राशि के जातकों पर नवंबर में शुक्र की खास कृपा बरसने वाली है। करियर में तरक्की के योग बनेंगे। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी।
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। विवाह की बात पक्की होगी। जीवन में खुशहाली आएगी। पति-पत्नी के बीच प्रेम और साझेदारी भी बढ़ेगी। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। सिंह राशि के जातकों के लिए भी शुक्र का गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। इस दौरान आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद खत्म होंगे। विदेश जाकर काम करने या पढ़ाई करने का मौका मिलेगा।
नए वाहन की खरीदारी हो सकती है। किस्मत आपका साथ देगी। पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। वृषभ राशि के जातकों पर भी वैभव के दाता शुक्र मेहरबान रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इनकम में वृद्धि होगी। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। कार्य क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकता है। धन संचय करने में आप सफल होंगे। सेहत को भी इस दौरान फायदा होगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। यदि आप इस दौरान कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो यह समय शुभ साबित होगा। करियर में कई मौके मिलेंगे।
कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर लाभकारी साबित होगा। सोशल स्टेटस में वृद्धि होगी। प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बन रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होने वाली है। छात्रों को भी इस दौरान सफलता मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की तरफ आपका रूझान बढ़ेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।

