प्रियंका-निक से प्रेरित थी अक्षरा-अभिमन्यु की ग्रैंड वेडिंग, मेकर्स ने पानी की तरह बहाया था
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अक्षरा और अभिमन्यु का तलाक हो गया है।
पिछले साल 10 मई के दिन अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का एपिसोड टेलीकास्ट हुआ था। दोनों की शादी जयपुर के आलीशान रिजॉर्ट में हुई थी।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के मेकर्स ने अक्षरा और अभिमन्यु की शादी को ग्रैंड बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षरा और अभिमन्यु की शादी में कुल 1.5 करोड़ रुपये का खर्चा आया था।
अक्षरा ने अपनी शादी में 2.35 लाख रुपये का लहंगा पहना था। अक्षरा के लहंगे में अमेरिकन डायमंड्स से लेकर कई खास चीजों से कारीगरी की गई थी
अक्षरा और अभिमन्यु की शादी के एपिसोड काे शूट करने में तकरीबन 10 दिन लगे थे। दस दिनों तक पूरी टीम सामोद पैलेस में रुकी थी।
अक्षरा और अभिमन्यु की शादी कहीं न कहीं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी से प्रेरित थी।