ब्लैक गाउन और डायमंड नेकलेस में रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर जमकर हुस्न की बिजलियां गिराईं।  

प्रियंका चोपड़ा का स्टाइलिश लुक देखने के बाद फैंस ने उनकी तारीफों के पुल बांधना शुरू कर दिया है, 

प्रियंका चोपड़ा थाई-हाई स्लिट ब्लैक ऑफ शोल्डर गाउन में किसी अप्सरा सी हसीन नजर आईं। 

प्रियंका चोपड़ा के ओवरऑल लुक में जिस चीज ने सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान खींचा वो है उनका डायमंड नेकलेस, जो उनके लुक पर चार चांद लगा रहा है। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस लुक को हाई हिल्स और ग्लॉसी मेकअप के साथ एक्सेसराइज किया और अपने बालों को एक क्लीयर बन में बांधा। 

प्रियंका चोपड़ा रेड कार्पेट पर पहुंचीं हर किसी की निगाहें उन्हीं पर आकर थम गई, इस दौरान प्रियंका का एटीट्यूड देखने लायक था। 

पति निक का हाथ थामे प्रियंका चोपड़ा के चेहरे की स्माइल सब कुछ बयां कर रही थीं। 

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज ‘सिटाडेल’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं और जल्द ही वो फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आने वाली हैं।