तस्वीरों में देखें बर्थडे बॉय रणवीर सिंह के 7 अतरंगी लुक्स

अपने अटपटे लुक्स के लिए कई बार ट्रोल हुए रणवीर सिंह की एक्टिंग की आज दुनिया कायल है 

रणवीर सिंह पिंक कलर की बॉम्बर जैकेट के अंदर येलो टी-शर्ट और ब्लू पैंट में काफी कलरफुल नजर आ रहे हैं,  

रणवीर ब्लू हूडी और येलो-ब्लू चेक्ड ट्राउजर में काफी अतरंगी अंदाज में नजर आ रहे हैं, रणवीर ने अपने इस लुक को रेड कैप और शेड्स के साथ कम्प्लीट किया। 

ओवरसाइज्ड फ्लोरल प्रिंटेड ट्रैकसूट में रणवीर सिंह का एक ओर अतरंगी अंदाज। 

कार के अंदर लेट मल्टीकलर धारियों वाली ट्राउजर और प्रिंटेड शर्ट में रणवीर सिंह का ये लुक आपको कैसा लगा। 

रणवीर सिंह अपने अटपटे फैशन सेंस के लिए अक्सर ट्रोल भी होते रहते हैं। 

लुक्स से परे रणवीर सिंह ने कई हिट फिल्में दी हैं और आज दुनिया उनकी एक्टिंग की दीवानी है।