65 की उम्र में खुद को ऐसे फिट रखती हैं नीतू कपूर, डाइट और वर्कआउट रूटीन 

नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन मना रही हैं। एजलेस ब्यूटी और फिटनेस की वजह से नीतू आज भी करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। 

नीतू कपूर की फिटनेस के लिए उनकी स्ट्रिक्ट डाइट और वर्कआउट शामिल है। 

नीतू कपूर हेल्दी और फिट रहने के लिए ऑयली और शुगर वाले फूड्स से दूर ही रहती हैं।  

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक एवरग्रीन ब्यूटी नीतू कपूर सुबह 10 बजे ब्रेकफास्ट करती हैं। 

12 बजे वो एक गिलास बटरमिल्क और तरबूज खाती हैं। 2 बजे लंच के टाइम पर 1 रोटी, दाल या चिकन के साथ सूखी सब्जी पसंद है। 

स्नैक्स में 4 बजे 5 बादाम, 2 अखरोट और 6 बजे के करीब दो क्रीम क्रैकर्स प्रिफर करती हैं।  

सब्जियों का सूप और एक फ्रूट रात को 8 बजे खाने के बाद डिनर में 1 रोटी, दाल और अंडे की भुर्जी खाती हैं।