हिंदू धर्म में चार धाम क्यों है महत्वपूर्ण? जानें भारत के किस दिशा में है स्थित

बद्रीनाथ धाम बद्रीनाथ धाम भगवान विष्णु को समर्पित है। माना जाता है कि इसकी स्थापना भगवान राम ने की थी।  

बद्रीनाथ धाम के कपाट अप्रैल के आखिरी या मई के शुरुआती महीनों में खोले जाते हैं जबकि नवंबर के दूसरे सप्ताह में बंद कर दिए जाते हैं। 

रामेश्वर धाम भगवान शिव को समर्पित यह धाम तमिलनाडु की रामनाथपुरम जिले में समुद्र के किनारे स्थित है।

यह धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से भी एक माना जाता है।  

पुरी धाम भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण को समर्पित यह धाम उड़ीसा के पुरी शहर में स्थित है। इस मंदिर की पवित्र रथ यात्रा विश्व प्रसिद्ध है 

इस मंदिर की पवित्र रथ यात्रा विश्व प्रसिद्ध है। मंदिर के मुख्य देवता भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा हैं। 

द्वारका धाम भगवान श्री कृष्ण को समर्पित यह पवित्र धाम गुजरात के पश्चिमी सिरे पर स्थित है। 

तीर्थ पुराण के अनुसार द्वारिका धाम को मोक्ष देने वाली सात पुरियों में से एक माना गया है।