जोधपुर में उप राष्ट्रपति और लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत

Kheem Singh Bhati

जोधपुर। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के जोधपुर आगमन पर शनिवार सुबह एयरफोर्स स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने एयरफोर्स स्टेशन से सादड़ी हेलीपेड के लिए प्रस्थान किया। उनके पहले जोधपुर आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के जोधपुर आगमन पर केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने एयरपोर्ट पहुंचकर उनका स्वागत किया।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने लोकसभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट किया और उन्हें जनप्रतिनिधियों और प्रमुख पदाधिकारियों से परिचित कराया। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल, शेरगढ़ विधायक बाबू सिंह राठौड़, जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल, देहात दक्षिण के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता ने लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।

Share This Article
kheem singh Bhati is a author of niharika times web portal, join me on facebook - https://www.facebook.com/ksbmr